
IMAGE OF SIDDU
प्रसिद्ध हिमाचली व्यंजन सिड्डू
दोस्तों आज हम बात करने वाले हैं हमाचल के पारम्परिक एवम प्रसिद्ध व्यंजन सिड्डू की। जी हाँ प्रसिद्ध हिमाचली व्यंजन सिड्डू ! हिमाचल में बनाया जाने वाला एक प्रसिद्ध व्यंजन है। यह लगभग पुरे हिमाचल में बनाया जाता है। इसका सेवन नाश्ते तथा स्नैक्स के रूप में किया जाता है। सिड्डू खास कर सर्दियो में बनाया जाता है। इसे चाय या चटनी के साथ खाया जाता है। यह खाने में स्वादिष्ट तथा पौष्टिकता से भरपूर होता है।आइए सीखते हैं कि सिड्डू कैसे बनाते हैं।
सिड्डू बनता कैसे है?
यह रेसिपी बनाना बहुत ही आसान है। इसे कोई भी घर पर आसानी से बना सकता है। इसे बनाने के लिए निम्नलिखित सामग्री की आवश्यकता होती है: –
1. आटा या मैदा – 250 ग्रा०
2. ईस्ट – आधा छोटा चमच
3. घी – एक बड़ा चमच
4. दाल उड़द (बिना छिलके वाली) – 100 ग्रा०
5. आधा कटोरी बादाम (भीगे हुए)
6. आधा कटोरी पोस्त (भीगे हुए)
7. हल्दी – ½ चमच
8. हिंग – एक चुटकी
9. लाल मिर्च पाउडर – ½ चमच
10. अदरक – 1 इंच
11. हरी मिर्च – 2 से 3
12. धनिया पाउडर ½ चमच
13. हरा धनिया बारीक़ कटा हुआ
14. नमक स्वाद अनुसार
सिड्डू बनाने की विधि
सिड्डू बनाने के लिए सबसे पहले उड़द दाल(बिना छिलके वाली ) को 3 से 4 घंटे तक पानी में भीगने के लिए रख दे।
फिर एक बड़े से बाउल में आटा या मैदा गूंधने के लिए डाल दे। इस में इस्ट चुटकी भर नमक तथा घी को मिला कर गूंधे। तब तक गूंधे जब तक यह मुलायम ना हो जाये। आटे को हलके गर्म पानी के साथ गूंधे। आटे को गूंधने के पश्चात 4-5 मिनट मसल कर मुलायम कर ले।
जब आटा मुलायम हो जाये तो इसे बड़े से बाउल में डाल दे। गूंधे हुए आटे पर थोडा सा घी लगा कर इसे 2 से 3 घंटे के लिए ढ़क कर रख दे।
अब भीगी हुई उड़द दाल का पानी निकाल कर मिक्सी में पीस लें। पीसी हुई दाल को एक बाउल में निकाल लें। भीगे हुए बादाम और पोस्त को भी मिक्सी में ग्राइंड कर लें (आप भीगे हुए अखरोट या भुनी हुई मूंगफली का प्रयोग भी कर सकते हैं) ।
उस में हल्दी, हिंग, लाल मिर्च पाउडर, अदरक कुटा हुआ , हरी मिर्च, धनिया पाउडर, नमक इत्यादी मिला लें। इस सरे मिश्रण को मिला कर एक कटोरी में रख दें।
अब गूंधे हुए आटे को निकल कर इसकी लोइयां बना लें। लोइओ को बेल कर दाल के मिश्रण को लोइओ में अर्धचन्द्र आकार में भर दें (जैसे गुझिया बनाने के लिए सामग्री को भरा जाता है) । आटे के बाहरी भाग को मसल कर बंद कर दें ताकि अंदर का मिश्रण बाहर ना निकल सके। सभी लोइओं को भर कर एक प्लेट में रख दें।
अब एक बर्तन में पानी (लगभग 2 कप) लें और उसे गैस पर उबलने के लिए रख दें। एक छन्नी को घी लगा कर सभी लोइओं को छन्नी के उपर रख दें। जब पानी में उबाल आजाए तो छन्नी को लोइओं के साथ उठा कर बर्तन के उपर रख दें। 20 से 22 मिनट तक इन लोइओं को भाप में पकने दें। 20 से 22 मिनट के बाद चेक करे की सिड्डू बन कर त्यार हैं।
गैस को बंद कर के छन्नी को बर्तन से उतार ले आप के सिड्डू बन कर त्यार हैं। सिड्डूओ को प्लेट में निकाल कर हल्का हल्का देसी घी का लेप लगाये। आप के सिड्डू खाने के लिए त्यार हैं। सिड्डूओं को काट कर अनारदाने की चटनी या अन्य किसी चटनी के साथ खाया जा सकता है। सिड्डूओं का लज़ीज़ स्वाद आप को पसंद आएगा।
दोस्तों आप को यह पोस्ट कैसा लगा कृपया कमेन्ट करकर जरुर बताएं।
2 Comments
Shashi sharma · August 15, 2020 at 12:18 pm
Can I fry siddu?
yadvinderian@gmail.com · August 17, 2020 at 9:24 am
no